केरल: वरिष्ठ पत्रकार के जी परमेश्वरन नायर का 94 साल की उम्र में निधन
केरल: वरिष्ठ पत्रकार के जी परमेश्वरन नायर का 94 साल की उम्र में निधन
तिरुवनंतपुरम, 20 मई (भाषा) वरिष्ठ पत्रकार केजी परमेश्वरन नायर का उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण बुधवार को निधन हो गया। वह 94 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नायर ने मलयालम दैनिक ‘केरल कौमुदी’ के साथ 35 वर्षों से अधिक समय तक काम किया और वह विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे।
विधानसभा की कार्यवाही की रिपोर्टिंग में गहराई और विश्लेषणात्मक सटीकता लाने के लिए प्रसिद्ध नायर ने ‘केरल नियमासभा चरित्रवम धर्मवम’ सहित कई पुस्तकें भी लिखीं।
नायर को राज्य सरकार की ओर से स्थापित 2021 स्वदेशाभिमानी पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया था।
नायर के परिवार में उनकी पत्नी और बेटियां हैं। उन्होंने यहां अपने आवास पर अंतिम सांस ली।
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने नायर के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें विधानसभा की रिपोर्टिंग की “गहराई और व्यापकता” को समझने वाला पत्रकार बताया।
भाषा राखी पारुल
पारुल

Facebook


