उप राष्ट्रपति का एनएमडीसी के कार्यक्रम में हुआ आदिवासी नृत्य से स्वागत

Ads

उप राष्ट्रपति का एनएमडीसी के कार्यक्रम में हुआ आदिवासी नृत्य से स्वागत

  •  
  • Publish Date - December 8, 2017 / 08:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

 नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन आज गोल्डन जुबली मना रहा है। इस समारोह में शिरकत करने उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा0 रमन सिंह, पंचायत मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह हैदराबाद गए हुए हैं.

इस दौरान।उपराष्ट्रपति और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का भव्य स्वागत किया गया वो भी आदिवासी नृत्य और तेलांगना के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में  एनएमडीसी के चेयरमैन कम मैनिजिंग डायरेक्टर एन बैजेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। ज्ञात हो की आज मुख्यमंत्री रमन सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  एनएमडीसी के डायमंड जुबली प्रोग्राम में अतिथि के तौर पर आमंत्रित हैं।