चालक को उलटा लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

चालक को उलटा लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

चालक को उलटा लटकाकर पीटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Modified Date: May 24, 2025 / 05:05 pm IST
Published Date: May 24, 2025 2:59 pm IST

जयपुर, 24 मई (भाषा) राजस्थान के ब्यावर जिले में अपराध के कई मामलों में वांछित एक व्यक्ति ने अपने चालक को कथित तौर पर उलटा लटकाकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

रायपुर (ब्यावर) थाने के उपनिरीक्षक नवल किशोर ने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आरोपी तेजपाल सिंह एक व्यक्ति को उलटा लटकाकर बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित के पैर वाहन से जुड़ी रस्सी से बंधे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रायपुर थाने में अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्राथमिक जांच में पता चला है कि तेजपाल ने डीजल और सीमेंट चोरी के संदेह में अपने चालक को प्रताड़ित किया। तेजपाल की फैक्टरी है और उसने करीब ढाई महीने पहले चालक को सीमेंट से भरा ट्रक जयपुर ले जाने के लिए कहा था। आरोपी को संदेह है कि चालक ने डंपर से डीजल और सीमेंट चुराया है।’’

थानाधिकारी ने बताया कि चालक ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है और उससे संपर्क किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस वीडियो के हवाले से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘राजस्थान में यह माफिया राज आखिर कब तक चलता रहेगा? जनता पूछ रही है कि पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा ये डरावना खेल कब रुकेगा?’’

भाषा पृथ्वी नेत्रपाल संतोष

संतोष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।