विजय माल्या के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में 14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

विजय माल्या के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में 14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

विजय माल्या के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, फ्रांस में 14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: December 4, 2020 2:00 pm IST

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन रोधी कानून के तहत फ्रांस में व्यवसायी विजय माल्या की 14 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को जब्त किया गया है। ईडी ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा ‘‘प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर’’ कार्रवाई की गई और संपत्ति फ्रांस में 32 एवेन्यू एफओसीएच में स्थित है।

Read More: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने पद से दिया इस्तीफा, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव परिणाम आने से पहले लिया फैसला

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में बताया कि जब्त की गई संपत्ति का मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपये है। इसमें कहा गया है कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच में खुलासा हुआ था कि संपत्ति के निर्माण के लिए किंगफिशर एयरलाइंस लिमिटेड (केएएल) के बैंक खाते से एक बड़ी राशि विदेश भेजी गई थी।

Read More: किसान प्रदर्शन : पंजाबी गायक हरभजन मान ने राज्य सरकार के पुरस्कार को स्वीकार करने से इनकार किया

माल्या 9,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज चूक मामले में आरोपी हैं और वह मार्च 2016 से ही ब्रिटेन में हैं। वह 18 अप्रैल, 2017 को स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा तीन साल पहले निष्पादित प्रत्यर्पण वारंट पर जमानत पर हैं।

Read More: भांग को मिला दवाई का दर्जा, ऐतिहासिक फैसले के बाद UN के मादक पदार्थ आयोग ने प्रतिबंधित ड्रग्स की सूची से हटाया


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"