VVS Laxman Director of Cricket: टीम इंडिया के बॉस बनने वाले है वीवीएस लक्ष्मण!.. मिलने जा रहा ऐसा पद कि, गंभीर और आगरकर भी करेंगे सीधे रिपोर्ट, जानें क्या होगी भूमिका..
BCCI वीवीएस लक्ष्मण को Director of Cricket की नई जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर फिलहाल अपने पद पर बने रहेंगे।

VVS Laxman Director of Cricket
- वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे Director of Cricket
- BCCI दो साल बढ़ाएगा उनका कॉन्ट्रैक्ट
- गंभीर और अगरकर पद पर बने रहेंगे
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को नया पद देने की तैयारी में है। (VVS Laxman Director of Cricket) लक्ष्मण को बोर्ड का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया जा सकता है। वह फिलहाल बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख हैं। हालाँकि यह तय नहीं है कि, नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी अपनी मौजूदा भूमिका संभालते रहेंगे या नहीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
क्या होगा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का काम?
रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई लक्ष्मण का कॉन्ट्रैक्ट दो साल के लिए बढ़ाने की तैयारी में है। इसी के साथ उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का नया पद दिया जाएगा। यह पद बीसीसीआई में पहले मौजूद नहीं था। नई भूमिका में लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट के अलग-अलग स्तरों के बीच बेहतर तालमेल बनाने का काम करेंगे। इसमें सीनियर टीम के कोच और चयनकर्ताओं से लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जूनियर टीम और खिलाड़ियों के विकास से जुड़े कार्यक्रम शामिल होंगे।
लक्ष्मण पहले से ही युवा भारतीय खिलाड़ियों, पुरुष और महिला क्रिकेट के टैलेंट डेवलपमेंट और खिलाड़ियों की रिहैब प्रक्रिया से जुड़े रहे हैं। अब उनकी जिम्मेदारियों में स्टाफ की नियुक्ति भी शामिल हो सकती है।
गंभीर और अगरकर की भूमिका पर क्या असर?
लक्ष्मण को नई जिम्मेदारी देने की खबर ऐसे समय आई है, जब राष्ट्रीय चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर का मौजूदा कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है। पिछले कुछ समय से अगरकर की भूमिका को लेकर चर्चा चल रही है। (VVS Laxman Director of Cricket) खासतौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे भविष्य को लेकर चयन समिति के फैसलों पर नजर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वहीं, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भविष्य को लेकर भी चर्चा जारी है। टेस्ट क्रिकेट में भारत के प्रदर्शन और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्थिति के कारण गंभीर की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर और अगरकर के पद पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। दोनों के 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों पर बने रहने की संभावना है। नई व्यवस्था में लक्ष्मण की भूमिका सीनियर कोच और चयन समिति के प्रमुख से ऊपर बताई जा रही है। (VVS Laxman Director of Cricket) इसका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट के सभी स्तरों को एक ही दिशा में आगे बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान से लेकर उनके विकास तक पूरी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से जोड़ना है।
VVS Laxman could be in line for a major new role in Indian cricket, as the Director of Cricket. pic.twitter.com/hUmoMB3BrH
— Circle of Cricket (@circleofcricket) August 14, 2026
🚨 BREAKING: VVS Laxman is set to be appointed as Director of Cricket of BCCI
He will neither be the Chief Selector nor a coach. Instead, Laxman is expected to oversee the overall cricket operations of the Indian team.
(Nikhil Naz)
🎥 - @SportsTodayofc #IndianCricket #BCCI pic.twitter.com/Th81be7wcd
— 𝐀𝐣𝐚𝐲 𝐉𝐚𝐧𝐠𝐢𝐝 (@iamajayjangirr) August 14, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: BCCI उन्हें Director of Cricket की नई भूमिका देने की तैयारी कर रहा है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: VVS Laxman Set to Become BCCI Director of Cricket, Gambhir and Agarkar to Continue
पानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pmए वन स्टील्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में तीन प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 8:35 pm
Fastag New Rules: 5 सालों तक इन लोगों को नहीं देना होगा टोल, सरकार ने नियमों में किया बदलाव
01 Oct 2026 | 8:34 pmदुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pm