(फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले को लेकर यहां जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन रविवार को 16वें दिन में प्रवेश कर गया।
वहीं, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का आठवां दिन है और उनका वजन अब तक लगभग छह किलोग्राम कम हो गया है।
चिकित्सकों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वांगचुक का रक्तचाप 112/70 मिलीमीटर एचजी, हृदय गति 72 धड़कन प्रति मिनट और रक्त शर्करा का स्तर 67 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर दर्ज किया गया।
बुलेटिन में कहा गया है कि उनके शरीर में पानी की मात्रा फिलहाल संतोषजनक है, उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक है और वजन घटकर 60.95 किलोग्राम रह गया है।
सात दिन में उनका वजन लगभग छह किलोग्राम कम हुआ है।
कॉजपा ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जारी रखते हुए आरोप लगाया कि बार-बार परीक्षाओं में होने वाली अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं ने छात्रों और उनके परिवारों का जीवन बर्बाद कर दिया है।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश