नोएडा में लूट और चोरी के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार

Ads

नोएडा में लूट और चोरी के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 11, 2021 / 04:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

नोएडा, 11 दिसंबर (भाषा) थाना सेक्टर 24 पुलिस ने लूट और चोरी के मामले में वांछित शातिर बदमाश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि लूट और चोरी के मामले में वांछित बदमाश आशु उर्फ सोनू को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। उन्होंने बताया कि आशु के कुछ साथियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था।

भाषा सं

नेहा

नेहा