भारी बरिश से रेलवे ट्रैक पर घुटनों तक भरा पानी, यात्रियों को सकुशल निकाला गया, देखिए वीडियो

Ads

भारी बरिश से रेलवे ट्रैक पर घुटनों तक भरा पानी, यात्रियों को सकुशल निकाला गया, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 21, 2018 / 01:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

भुवनेश्वर। हीराखंड एक्सप्रेस ओडिशा के रायगड और विजयनगरम के बीच आने वाले भलुमस्का रेलवे स्टेशन के समीप ट्रैक पर घुटनों तक पानी होने के कारण फंस गई। बाद में यात्रियों को किसी तरह कोरापुट लाया गया, जहां से आगे के लिए ट्रेन रद्द कर दी गई।

बताया जा रहा है इलाके में भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक्स पर घुटनों तक पानी भर गया है। इसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन मुश्किल हो रहा है। हीराखंड एक्सप्रेस के ड्राइवर ने बताया कि वह धीमी रफ्तार से ट्रेन आगे बढ़ा रहा था लेकिन आगे चलकर पानी घुटनों की ऊंचाई तक आ गया इसकी वजह से ट्रेन को आगे ले जान में खतरा था।

यह भी पढ़ें : 15 आईएएस के तबादले, देखिए पूरी सूची

ट्रैक्स पर पानी भरा होने के चलते हीराखंड एक्सप्रेस के साथ ही जगदलपुर हावड़ा और विशाखापटनम एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है।

वेब डेस्क, IBC24