देखते ही देखते मिट्टी में समा गया ट्रक, दो हफ्ते में दूसरी बार श्रीनगर-जम्मू हाइवे बंद
देखते ही देखते मिट्टी में समा गया ट्रक, दो हफ्ते में दूसरी बार श्रीनगर-जम्मू हाइवे बंद
हिमाचल प्रदेश। पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाइवे पर भूस्खलन होने से देखते ही देखते एक ट्रक मिट्टी में समा गया। नैनीखाड़ इलाके में सुबह हुई इस घटना के बाद आवागमन बाधित हो गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
#WATCH: Landslide occurred on Pathankot-Dalhousie National Highway in Nainikhad area earlier today. Vehicular traffic has been stopped on the highway. #HimachalPradesh pic.twitter.com/cWRRCHJvIy
— ANI (@ANI) August 25, 2018
इससे पहले श्रीनगर-जम्मू हाइवे को भूस्खलन के बाद बंद कर दिया गया है। इलाके में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। प्रशासन हाइवे पर मलबा हटाने के काम में जुटा हुआ है। भूस्खलन के कारण कश्मीर घाटी की ओर जाने वाले सैंकड़ों वाहनों को रोक दिया गया है।’ कई लोग फंसे हुए हैं।
पढ़ें- जेल में खेत जोतने के साथ पौधों को पानी दे रहा राम रहीम, साल भर में घटा 20 किलो वजन
यह हाईवे कश्मीर घाटी के लिए माल आपूर्ति करने को लेकर लाइफलाइन की तरह काम करता है। इस मार्ग से होकर अमरनाथ यात्री भी गुजरते हैं। राजमार्ग के बंद होने के कारण यात्रियों को शनिवार को घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
पढ़ें- राहुल गांधी पर विदेशी धरती में देश विरोधी बयान देने का आरोप, ISIS से की थी संघ की तुलना
आपको बतादें दो हफ्ते में यू दूसरी बार भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के रामबन और उधमपुर जिलो में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ था। जिसके कारण 13 अगस्त को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था।

Facebook


