राहुल गांधी को बड़ा झटका! वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने दिया इस्तीफा, BJP में शामिल

Wayanad District Congress Committee general secretary resigns:: वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल हुए

राहुल गांधी को बड़ा झटका! वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने दिया इस्तीफा, BJP में शामिल

Raipur Road Accident News

Modified Date: April 20, 2024 / 09:20 pm IST
Published Date: April 20, 2024 8:25 pm IST

Wayanad District Congress Committee general secretary resigns: वायनाड (केरल)। वायनाड में कांग्रेस पार्टी को शनिवार को उस समय झटका लगा, जब जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए पी एम सुधाकरन ने कहा कि वर्तमान सांसद और वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी पार्टी के जिला नेताओं के लिए पहुंच से बाहर हैं।

read more: Bilaspur Lok sabha Election 2024: दल बदलुओं ने दे दी कांग्रेस को बड़ी टेंशन, डैमेज कंट्रोल करना बड़ी चुनौती

सुधाकरन ने कहा, ‘‘अगर वह मेरे लिए पहुंच से बाहर हैं, तो एक आम आदमी की स्थिति की कल्पना करें। उन्हें पांच साल दिए गए थे। अगर हम एक और कार्यकाल देते हैं, तो यह वायनाड के विकास की संभावनाओं को नष्ट कर देगा।’’

उन्होंने गांधी को यह घोषणा करने की भी चुनौती दी कि वह अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दो अन्य ‘‘प्रमुख हस्तियां’’ भी शनिवार को भाजपा में शामिल हो गईं।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की वरिष्ठ नेता एनी राजा को मैदान में उतारा है। भाजपा ने इस सीट पर अपने प्रदेश प्रमुख के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है। केरल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

read more: प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रबाबू नायडू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com