दिल्ली में तूफान के बाद मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली में तूफान के बाद मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली में तूफान के बाद मौसम हुआ सुहावना
Modified Date: May 11, 2024 / 11:12 am IST
Published Date: May 11, 2024 11:12 am IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रात भर धूल भरी आंधी और बारिश के बाद शनिवार को मौसम सुहावना हो गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है।

मौसम कार्यालय ने दिन में बारिश के साथ आंधी आने की संभावना जताई है।

आईएमडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 0.4 मिमी बारिश दर्ज की गई और सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 62 प्रतिशत थी।

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 207 था जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

भाषा योगेश शोभना

शोभना


लेखक के बारे में