राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, फतेहपुर सबसे ठंडा

Ads

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, फतेहपुर सबसे ठंडा

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 03:11 PM IST

जयपुर, आठ फरवरी (भाषा) राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि पाली में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस और सिरोही एवं करौली में सात-सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान राज्य भर में शुष्क मौसम बना रहा।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत