पश्चिम बंगाल : शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा
पश्चिम बंगाल : शालीमार में ईएमयू ट्रेन का खाली डिब्बा पटरी से उतरा
कोलकाता, 18 फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के शालीमार रेलवे स्टेशन में प्रवेश करते समय ईएमयू ट्रेन का एक खाली डिब्बा बुधवार को पटरी से उतर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे हुई, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
दक्षिण पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि टर्मिनल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन में प्रवेश करते समय ट्रेन के खाली डिब्बों में से एक पटरी से उतर गया।
भाषा धीरज मनीषा
मनीषा

Facebook


