रेलवे की इमारत में लगी भीषण आग में 9 लोग जिंदा जले, CM ममता ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख देने का किया ऐलान

रेलवे की इमारत में लगी भीषण आग में 9 लोग जिंदा जले, CM ममता ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख देने का किया ऐलान

रेलवे की इमारत में लगी भीषण आग में 9 लोग जिंदा जले, CM ममता ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख देने का किया ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 8, 2021 6:35 pm IST

कोलकाता, (भाषा) शहर के स्ट्रेंड रोड पर स्थित बहुमंजिला न्यू कोयलाघाट इमारत में सोमवार शाम भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी। 4 दमकल कर्मी, 2 रेलवे, 1 आरपीएफ जवान, 1 एसआई समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

Read More News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सम्बद्ध विभागों के लि.

इस इमारत में पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के जोनल कार्यालय हैं। अग्नि शमन एवं आपात सेवा मंत्री सुजीत बसु ने बताया कि मृतकों में चार दमकल कर्मी हैं, एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक है और एक आरपीएफ का कर्मी है। उन्होंने कहा कि 9वें मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है। 

Read More News: कांग्रेस विधायक से डेढ़ लाख की ठगी, चेक के जरिए तीन बार निकाले खाते से पैसे

बसु ने कहा कि आग पर अब नियंत्रण कर लिया गया है और उक्त स्थान को ठंडा करने की प्रक्रिया चल रही है। घटनास्थल पर पहुंची मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य सरकार इस घटना के प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रत्येक मृतक के एक निकट परिजन को सरकारी नौकरी देगी।

Read More News: 14-15 मार्च को गोवा में शादी के बंधन में बंधेंगे जसप्रीत बुमराह? जानिए कौन है हसीना जिसके साथ लेंगे सात फेरे

आग शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर इमारत की 13वीं मंजिल पर लगी। इमारत के भूतल पर कंप्यूटरकृत टिकट बुकिंग केंद्र भी है।

Read More News: शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 अप्रैल से शुरू होगा डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन


लेखक के बारे में