पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट बरकरार रखी

Ads

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा की अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट बरकरार रखी

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 04:09 PM IST

आसनसोल, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने तृणमूल कांग्रेस के तापस बनर्जी को 40,839 वोट से शिकस्त देकर अपनी सीट बरकरार रखी। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि पॉल को 1,19,582 वोट मिले जबकि बनर्जी को 78,743 वोट मिले।

भाजपा नेता को 15 दौर की गणना के बाद विजेता घोषित किया गया।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश