पश्चिम बंगाल: पेंट फैक्टरी में आग लगने से तीन लोग झुलसे
पश्चिम बंगाल: पेंट फैक्टरी में आग लगने से तीन लोग झुलसे
बारासात, छह सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में बुधवार शाम एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना दत्तपुकुर पुलिस थाना क्षेत्र के कदंबगाछी में हुई। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग के कारण फैक्टरी मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी 3,000 वर्गफुट में फैली हुई है।
भाषा जोहेब प्रशांत
प्रशांत

Facebook


