धर्म-संस्कृति चाहे जो भी हो, भारत मां की 130 करोड़ संतान को हिंदू मानता है संघ- मोहन भागवत

धर्म-संस्कृति चाहे जो भी हो, भारत मां की 130 करोड़ संतान को हिंदू मानता है संघ- मोहन भागवत

धर्म-संस्कृति चाहे जो भी हो, भारत मां की 130 करोड़ संतान को हिंदू मानता है संघ- मोहन भागवत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 26, 2019 3:29 am IST

नई दिल्ली। हैदराबाद में आयोजित विजय संकल्प दिवस के मौके पर RSS चीफ मोहन भागवत ने हिंदुओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। भागवत ने कहा है कि देश में रहने वाला हर नागरिक जिनकी संस्कृति धर्म चाहे जो भी हो, लेकिन संघ की नजर में वो 130 करोड़ आबादी हिंदू है।

पढ़ें- सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ माखनलाल यूनिवर्सिटी में NSUI कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे, कहा- ‘आतंकवा…

भागवत ने आगे ये भी कहा कि भारतीय संस्कृति का सम्मान करने वाले, सब हिंदू हैं। सभी समाज हमारा है। हम सभी को एक दृष्टि से देखते हैं और एक ही करना चाहते हैं। संघ प्रमुख ने कहा कि भारत देश, परंपरा से हिंदुत्ववादी है।

पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भातरीय सेना का JCO शहीद, ..

भागवत ने अपने भाषण में ब्रिटिश राज और उनके फूट डालो और राज करो की नीति की भी याद दिलाई। इसके साथ ही संघ प्रमुख ने रवीन्द्र नाथ टैगोर की बात भी दोहराई जिन्होंने हिंदू और मुसलमानों के बीच एकता पर जोर दिया था।

पढ़ें- चुनाव में मिली करारी हार के बाद भाजपा को एक और बड़ा झटका, प्रदेश अध…

संघ प्रमुख ने आगे कहा कि भारत में पैदा होने वाला प्रत्येक व्यक्ति हिंदू है। वे अलग-अलग धर्मों का पालन कर रहे हैं जो अलग-अलग हैं लेकिन सभी भारतीय हैं और भारत माता की संतान हैं।

पढ़ें- राम जन्म भूमि पर आतं​की हमले की साजिश रच रहा जैश ए मोहम्मद, अयोध्या…

आपको बता दें कि मोहन भागवत बुधवार को हैदराबाद के सरूर नगर स्टेडियम में आयोजित ‘विजय संकल्प सभा’ के मुख्य अतिथि थे। इसमें भाग लेने के लिए करीब 20 हजार संघ कार्यकर्ता अपने गणवेष में पहुंचे थे। संघ कार्यकर्ताओं ने लाठी के साथ मार्च भी किया था।

सूर्य ग्रहण का असर


लेखक के बारे में