गुनाह के दलदल में क्यों फंस रहे किशोर

Ads

गुनाह के दलदल में क्यों फंस रहे किशोर

  •  
  • Publish Date - November 8, 2017 / 02:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

आठ सितंबर  2017 को एक माँ के पास अचानक फोन आता है कि आप स्कूल जल्दी आइये आपके बेटे की हालत खराब है जब वो आनन फानन में स्कूल पहुँचती है तो उन्हें पता चलता है की उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। बच्चे की मौत के बाद अनेक सवाल उठ रहे थे जिसे देखते हुए स्कूल प्रिंसिपल को तत्काल हटा दिया गया था।अभिभावकों के गुस्से को देखते हुए एक सप्ताह बाद हरियाणा सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की  और सीबीआई ने हत्या के15 दिन बाद  जांच शुरू की जिसके परिणाम स्वरुप आज  गुड़गांव के रेयान स्कूल मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है.
सीबीआई  ने सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रद्युमन की हत्या 11वीं के एक छात्र ने की थी. आरोपी छात्र चाकू लेकर आया था. हत्या की वजह सेक्चुल हैरासमेंट नहीं बल्कि परीक्षा और पैरेंट्स टीचर्स मीटिंग (पीटीएम) टालने के लिए उसे मौत के घाट उतारा था.
ये बात सुन कर हम सब के भी होश उड़ गए क्या ऐसा हो सकता है। एक 11 क्लास का नौजवान ऐसा कर  सकता है ?एक तरफ प्रद्युम्न के माता-पिता को अब भी अपने बेटे की हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर कहते हैं आज भी उन्हें समझ में नहीं आता कि आखिर बेटे का क्या कसूर था, जिसके कारण हत्या की  गई.तो दूसरी तरफ हिरासत में लिए गए छात्र के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है की  “बीती रात मेरा बेटा गिरफ्तार किया गया. उसने कोई जुर्म नहीं किया है, उसने माली और शिक्षकों को सूचना दी थी और उसे ही फसाया जा रहा है।

गौरतलब है कि  सीबीआई ने इस मामले में कैमरे पर बयान देने से साफ इन्कार कर दिया है।शुरुआत में सात एंगल पर सीबीआई ने काम शुरू किया था, लेकिन अब और विस्तृत कर दिया गया है। पुलिस  सूत्रों के मुताबिक, तीन दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है.और हिरासत में लिए गए छात्र पर संदेह है कि उसने घटना की सुबह अश्लील वीडियो क्लिप देखा और स्कूल के बाथरूम में जब प्रद्युम्न ठाकुर को देखा तो उसने प्रद्युम्न के साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया होगा।

प्रद्युम्न की हत्या के खुलेंगे राज? रेयान का 11वीं का छात्र गिरफ्तार

ये तो बात हुई पुरे घटना क्रम की लेकिन सवाल यह उठता है की क्या हमारा समाज इतना नीचे गिर चूका है की सिर्फ एक पीटीएम रोकने के लिए कोई किसी की जान ले सकता है? सभी स्कूल में मोबाईल ले जाना प्रतिबंधित है फिर उस छात्र ने किसके मोबाईल में अश्लील वीडियो देखा होगा और अगर ये मोबाईल उसका था तो पालको का ध्यान क्यों नहीं गया बच्चे की गतिविधियों में ? जिस वक्त बच्चे की हत्या हुई उस वक्त स्कूल के हॉल में असेंबली चल रही थी क्या किसी ने भी उक्त छात्र के कपडे पर खून के छींटे नहीं  देखे।  आरोपी छात्र को दोपहर  किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां अदालत द्वारा  निर्णय लेना बाकि है कि उसे किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के अनुसार बालिग माना जाए या नाबालिग.

प्रद्युम्न मर्डर केस : रेयान इंटरनेशनल के प्रबंधकों को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत
सारी घटना क्रम को  समझने के बाद बार-बार ये बात उठ रही है की क्या आज की परवरिश में कोई दोष है। क्या बच्चे आज भी दहशत में रहते है.या फिर मोबाईल और इंटरनेट की दुनिया में वे इतने डूब चुके है की उन्हें सामाजिक दायरे से कोई मतलब नहीं वे सिर्फ अपनी दुनिया में रहना पसंद कर रहे है और उनकी दुनिया में जो भी आएगा उसे ज़िंदगी से ही हाथ धोना पड़ेगा।इसके कुछ दिन पहले भी भोपाल में युवती के साथ हुए बलत्कार की घटना में भी युवाओ का हाथ था जो ये सोचने पर मजबूर करता है की क्यों  गुनाह के दलदल में फंस रही है युवा पीढ़ी 
इस विषय पर हमने मनोवैज्ञानिक लीना रमन से बात की तो उनका कहना है कि आज का परिवेश बदल गया है। अब स्कूल गोइंग बच्चे उम्र से तो कम होते है लेकिन उनके अंदर स्वम को मैच्चोर दिखाने की होड़ लगी है। उन्हें माँ बाप की बातें किसी भाषण से ज्यादा नहीं लगती उसकी एक वजह माता पिता दोनों का वर्किंग होना भी है। जब तक हम बच्चों को समझने के लिए बच्चों के करीब नहीं जायेंगे ये स्थिति और भी भयावह होती जाएगी।
सीबीआई ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर एक छात्र को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान वह क्लिप में बाथरूम से बाहर आते नजर आ रहा है। वहीं, सीबीआई का कहना है कि मामले में गिरफ्तार किए गए कंडक्टर की इस हत्या में कोई भूमिका नहीं है। मंगलवार को गिरफ्तार किए गए छात्र के पिता ने इस बाबत पुष्टि की।

ibc 24 वेब टीम