सोनीपतः Wife Killed Husband हरियाणा के सोनीपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी सरिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं महिला के कथित प्रेमी सतपाल की तलाश जारी है। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस को सतपाल मैरिज गार्डन में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रामकिशन के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी साजिश सामने आ गई।
पुलिस के अनुसार, सरिता का जन्म वर्ष 1994 में सोनीपत के गांव ठरू में हुआ था। वर्ष 2012 में उसकी शादी उससे आठ साल बड़े रामकिशन से हुई थी। उम्र के अंतर और शक के चलते पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रामकिशन पत्नी पर शक करता था और उसे नियंत्रित करने की कोशिश करता था, जिससे घरेलू हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात रामकिशन नशे की हालत में सो गया था। इसके बाद सरिता ने अपने प्रेमी सतपाल को कमरे में बुलाया। दोनों ने मिलकर रामकिशन की हत्या कर दी और शव को मैरिज गार्डन में छोड़ दिया, ताकि मामला दुर्घटना या अन्य कारणों से मौत का लगे।
Wife Killed Husband पुलिस से पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि पति हमेशा गांजे के नशे में रहता था. वो अक्सर पोर्न फिल्में देखकर उसे वैसे ही संबंध बनाने को मजबूर करता था। तंग आ चुकी थी। इसी वजह से प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुलाने की प्लानिंग बनाई. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक रामकिशन, आरोपी पत्नी सरिता और सतपाल तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। रामकिशन पर चोरी और नशे से जुड़े मामले दर्ज थे और वह पहले जेल जा चुका था। सरिता पर भी उगाही से जुड़ा मामला दर्ज है। वहीं सतपाल भी हाल ही में जेल से बाहर आया था।
पुलिस ने सरिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपी सतपाल की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।