चेन्नई, दो जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तमिलनाडु से आने वाले प्रमुख नेताओं में से एक के अन्नामलाई ने पार्टी से नाराजगी और नया राजनीतिक संगठन बनाने की संभावनाओं को लेकर लगायी जा रही अटकलों पर सोमवार को कहा कि आगामी दो दिन में वह अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।
अन्नामलाई ने दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान नयी राजनीतिक पार्टी बनाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह दो दिनों में जवाब देंगे और अपना रुख स्पष्ट करेंगे।
भाषा धीरज नरेश
नरेश