दिल्ली में दिन की शुरुआत गर्मी के साथ, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

Ads

दिल्ली में दिन की शुरुआत गर्मी के साथ, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 11:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को दिन की शुरुआत गर्मी के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान के शुक्रवार को 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने और दिन में आसमान के मुख्यतौर पर साफ रहने का अनुमान है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एवं अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर 18 मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 रहा।

‘सफर’ ने आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने का पूर्वानुमान लगाया है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा