UP Crime News: रिलेशनशिप में रह रही महिला को किसी और से हो गया प्यार, पहले ने किया विरोध तो मिली ये खौफनाक सजा, पूरा मामला जान दहल जाएगा दिल

रिलेशनशिप में रह रही महिला को किसी और से हो गया प्यार, पहले ने किया विरोध तो मिली ये खौफनाक सजा, Woman and her boyfriend arrested for killing ex-boyfriend in UP

UP Crime News: रिलेशनशिप में रह रही महिला को किसी और से हो गया प्यार, पहले ने किया विरोध तो मिली ये खौफनाक सजा, पूरा मामला जान दहल जाएगा दिल

UP Crime News. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: August 4, 2026 / 09:45 pm IST
Published Date: August 4, 2026 6:13 pm IST

मऊ: UP Crime News: सरायलखंसी थाना क्षेत्र में कथित पूर्व प्रेमी की हत्या के मामले में एक शादीशुदा महिला और उसके वर्तमान प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मऊ में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर (कांशीराम कॉलोनी) में सोमवार तड़के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी । शुरुआत में मृतक की पहचान और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं, लेकिन पुलिस की गहन जांच में पूरा मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का निकला। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के जंगीपुर निवासी असगर अली के रूप में हुई जो यहां किराये पर रहता था।

UP Crime News: अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनूप कुमार ने बताया कि अपने पति से करीब ढाई वर्ष से अलग रह रही शहजादी, असगर अली के संपर्क में थी। महिला के पांच बच्चे हैं जिनमें बड़ी बेटी की शादी भी हो चुकी है। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से अलग रहने के दौरान उसकी दोस्ती असगर अली से हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। महिला ने पुलिस से कहा कि कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और इसी दौरान उसकी नजदीकियां मुन्शीपुरा के निवासी आकाश राव से बढ़ीं। आरोपी का कहना है कि असगर को इस संबंध की जानकारी होने पर उसने उसका विरोध किया और कथित रूप से उसके साथ मारपीट भी की।

एएसपी ने बताया कि इसी के बाद महिला ने आकाश राव के साथ मिलकर असगर को रास्ते से हटाने की साजिश रची और उसके अनुसार सुल्तानपुर में (कांशीराम आवास) एक किराये का कमरा लिया गया। कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे आकाश राव अपने साथी सूरज राजभर के साथ वहां पहुंचा और जैसे ही असगर अली नींद से जागा, सूरज ने उसे पकड़ लिया और आकाश ने उसके सीने में धारदार चाकू से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए, जबकि महिला भी कुछ देर बाद कमरे से निकल गई। पुलिस ने आरोपी शहजादी और सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। पुलिस फरार आरोपी आकाश राव की तलाश में दबिश डाल रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में