कर्नाटक में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की

कर्नाटक में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की

कर्नाटक में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या की
Modified Date: July 26, 2026 / 12:13 am IST
Published Date: July 26, 2026 12:13 am IST

कोलार (कर्नाटक), 25 जुलाई (भाषा) कोलार जिले में 40 वर्षीय एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कथित तौर पर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शनिवार को कहा कि शायद बढ़ते कर्ज और साहूकारों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने की वजह से उसने यह जानलेवा कदम उठाया।

मरने वालों की पहचान प्रमीला (40), उनकी बेटी सपना (22) और बेटे चरण (18) के तौर पर हुई है। ये सभी बेगलीबेनाजेनाहल्ली गांव के रहने वाले थे।

कोलार तालुक के छत्रकोडिहल्ली के पास एक तालाब में उनके शव मिले।

पुलिस के अनुसार, परिवार ने हाल ही में घर बनाने के लिए लगभग 15 लाख रुपये उधार लिए थे और उन पर निजी साहूकारों के साथ-साथ स्वयं-सहायता समूहों से उधार देने वालों का भी लगातार दबाव था।

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में