महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Ads

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज हत्या का आरोप

  •  
  • Publish Date - January 8, 2022 / 02:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

नोएडा (उप्र), आठ जनवरी (भाषा) दादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला मेंवातियान में रहने वाली एक महिला का शव बीती रात को फंदे से लटका हुआ मिला है। इस मामले में उसके परिजनों ने उसके पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव बिश्नोई ने बताया कि मोहल्ला मेंवातियान में रहने वाली सोनम (26) का शव बीती रात को उसके घर में पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। इस मामले में मृतका के भाई वारिस ने उसके पति अनीश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में दो जगहों से दो किशोरियां लापता हैं। इस मामले में उनके परिजनों ने शिकायत दर्ज करायी है। सेक्टर-39 थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान ने बताया कि हाजीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर उसे अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि सेक्टर-94 की नर्सरी के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी नाबालिग बेटी घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आशीष नामक व्यक्ति पर अपनी बेटी को अगवा करने का शक जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। भाषा सं.

गोलागोला