महिला से तीन लाख रुपये की साइबर ठगी

महिला से तीन लाख रुपये की साइबर ठगी

महिला से तीन लाख रुपये की साइबर ठगी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 4, 2022 4:18 pm IST

नोएडा, चार नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में रहने वाली एक महिला के खाते से साइबर ठगों ने करीब तीन लाख रुपये कथित रूप से निकाल लिए।

पुलिस ने बताया कि महिला ने होटल व यात्रा टिकट बुक कराने वाली वेबसाइट ‘मेकमायट्रिप’ पर ‘टूरिस्ट प्लान’ बुक कराया था लेकिन उनके खाते से अधिक पैसा कट गया।

उन्होंने महिला की शिकायत के हवाले से बताया कि महिला ने अपने पैसे को वापस लेने के लिए आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें एक लिंक मिला तथा साइबर ठगों ने पैसा वापस लेने के लिए उनसे लिंक पर क्लिक करने को कहा और जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 2.90 लाख रुपये कट गए।

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. नोमान

नोमान


लेखक के बारे में