जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में विस्फोट में घायल महिला की मौत

Ads

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में विस्फोट में घायल महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - May 29, 2021 / 06:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

श्रीनगर, 29 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक विस्फोट में घायल हुई एक महिला की शनिवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सारा बेगम (49) और उसकी 19 वर्षीय बेटी गुलनाज बानो बुधवार को हुए विस्फोट में घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सारा बेगम ने दम तोड़ दिया।

उत्तरी कश्मीर जिले के हंदवाड़ा के शरकूट विलगाम इलाके की रहने वाली मां-बेटी बुधवार को कुछ सब्जियां लेने जंगल गई थी, जिस दौरान यह घटना हुई थी।

भाषा कृष्ण आशीष

आशीष