अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत…
अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत : Woman jumps into well with her two children, all three die...
Actor Harish Pangan passed away
खरगोन । Woman jumps into well with her two children मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में कथित तौर पर पति के साथ विवाद के बाद एक आदिवासी महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गई, जिससे तीनों की मौत हो गई। यह घटना बेड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात को हुई। बेड़िया पुलिस थाने की उपनिरीक्षक शकुंतला डुडवे ने बताया कि कोमल बाई ने अपने दो पुत्रों के साथ कुएं में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई।
यह भी पढ़े : अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत…
उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। कोमल बाई का पति बलिराम फिलहाल फरार है। डुडवे ने बताया कि पति बलिराम के साथ विवाद के बाद कोमल बाई ने अपने मायके पक्ष में फोन भी लगाया था। उन्होंने कहा कि मूलतः खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के गांधवा निवासी यह दंपति दो महीने पहले बेड़िया आया था और मिर्च मंडी में मजदूरी करता था।
यह भी पढ़े : अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत…

Facebook


