उत्तराखंड में तेंदुए ने महिला को शिकार बनाया

Ads

उत्तराखंड में तेंदुए ने महिला को शिकार बनाया

  •  
  • Publish Date - July 3, 2023 / 12:00 AM IST,
    Updated On - July 3, 2023 / 12:00 AM IST

चंपावत (उत्तराखंड), दो जुलाई (भाषा) चंपावत जिले के सूखीढांग क्षेत्र में रविवार को तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंपावत के उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल जा रही धुरा गांव की महिलाओं पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया और चंद्रावती को घसीटकर अपने साथ ले गया।

उन्होंने बताया कि अन्य महिलाएं जैसे-तैसे जान बचाकर गांव पहुची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

काफी खोजबीन के बाद जंगल के पास से महिला का शव मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतका की दो पुत्रियां और दो पुत्र हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए है।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति सुरभि

सुरभि