Woman wearing mustard flower ornaments, a lot of discussions are happening in the village
बिहार। Woman wearing mustard flower jewelery: सीवान में एक महिला का अद्भुत नजारा देखने को मिला जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। इस अद्भुत वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। वीडियो देखकर पहले तो लोग आश्चर्यचकित हुए उसके बाद ठहाके मारकर हंसने लगे। दरअसल, सीवान में एक महिला ने सरसों के फूल को ही आभूषण बनाकर श्रृंगार कर लिया। वैसे तो महिलाएं आम तौर पर सोना चांदी सहित अन्य कीमती आभूषणों से श्रृंगार कर आकर्षित करती हैं। हालांकि सरसों फूल को ही आभूषण बनाना और उसका ही श्रृंगार कर लेना लोगों के लिए अजूबा ही साबित हो रहा है।
यहां फ्री में देख सकते हैं बोल्डनेस से भरी ये वेब सीरीज, बस फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स
सीवान जिले के मैरवा की रहने वाली सुमन देवी जो आजकल चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने सरसों के फूल को आभूषण बनाकर धारण कर लिया, जो सभी को आकर्षित कर रहा है। इशके साथ ही लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। सुमन देवी ने सरसों के फूल को नाक की नथनी, मांग टीका, गले का हार, कान की बाली, हाथ का बाजूबंद सहित पायल बनाकर सजाया था।
महिला ने बताया कि बचपन में वे अधिकांश सरसों के फूल से अपने बदन को सजा कर खेला करती थी। इससे उन्हें खुशी की अनुभूति प्राप्त होती थी। हालांकि शादी होने के बाद मायके में यह सब करना संभव नहीं हो पा रहा था। फिर मन बना कि सजा जाए तो सरसों के फूल को विभिन्न आभूषण का रूप देकर श्रृंगार कर लिया। जिससे बचपन की यादें ताजा हो गई हुई। साथ ही साथ खुशी की अनुभूति भी प्राप्त हुई।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें