गुरुग्राम में लावारिस सूटकेस में महिला का निर्वस्त्र शव मिला

Ads

Woman's naked body found in suitcase in Gurugram : गुरुग्राम में लावारिस सूटकेस में महिला का निर्वस्त्र शव मिला

  •  
  • Publish Date - October 18, 2022 / 12:31 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

गुरुग्राम: इफको चौक के समीप एक लावारिस सूटकेस में सोमवार को एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त, पश्चिम, दीपक सहारन ने बताया कि मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Read More: बंद रहेंगे 18 हजार प्राइवेट स्कूल, इस वजह से सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर ने किया ऐलान

एक ऑटोरिक्शा चालक ने शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी कि इफको चौक के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में एक संदिग्ध सूटकेस पड़ा है। पुलिस ने सूटकेस में शव बरामद किया। डीसीपी ने कहा, ‘‘मृतक महिला की हत्या की आशंका है और शव यहां फेंक दिया। सेक्टर 18 पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।’’

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें