नई दिल्ली, चार जून (भाषा)। रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि वह दुनिया का सबसे बड़ा हरित रेलवे बनाने के लिए मिशन मोड में काम कर रहा है ताकि 2030 से पहले रेलवे से कार्बन उत्सर्जन शून्य हो जाए। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक बयान में रेलवे ने कहा कि नेटवर्क के विद्युतीकरण का काम जिससे प्रदूषण कम होता है और जो पर्यावरण अनुकूल भी है, उसे 2014 के बाद से करीब दस गुना किया गया है।
read more: CBSE 12वीं के छात्रों का मूल्यांकन कैसे होगा? इन दो विकल्पों पर चल …
इसमें बताया गया, ‘‘भारतीय रेलवे विश्व का सबसे बड़ा हरित रेलवे बनने के लिए एक मिशन की तरह काम कर रहा है और 2030 से पहले ‘शून्य कार्बन उत्सर्जक’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है।’’बयान में कहा गया कि विशेष मालवाहक गलियारों का विकास दीर्घकालिक कम कार्बन उत्सर्जन की योजना के साथ हरित परिवहन नेटवर्क की तरह किया गया है।
read more: कोरोना के कारण इस राज्य सरकार ने रद्द की 12वीं बोर्ड की परीक्षा, शि…
भारतीय रेलवे में हरित पहलों की खातिर रेलवे ने जुलाई 2016 में भारतीय उद्योग परिसंघ के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।