पालनपुर, 25 जनवरी (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर शहर में सड़क के किनारे सो रहे एक मजदूर की सोमवार सुबह एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पालनपुर पश्चिम थाने के निरीक्षक केपी गढ़वी ने बताया कि मानसरोवर रोड पर सुबह साढ़े छह बजे के करीब हुए हादसे में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा, “दांता तालुका निवासी मगन देगड़िया एक निर्माण स्थल पर काम करने के लिए पालनपुर आया हुआ था। ट्रक सड़क से हटकर फुटपाथ पर चढ़ गया, जहां देगड़िया और अन्य लोग सो रहे थे।”
अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक घटनास्थल से भाग गया और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा कृष्ण प्रशांत
प्रशांत