योग संवाद एवं आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है: बिरला ने सांसदों से कहा
योग संवाद एवं आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है: बिरला ने सांसदों से कहा
नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को कहा कि संसद में मतभेद होना स्वाभाविक हैं लेकिन योग संवाद और आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है।
बिरला ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद भवन परिसर में सांसदों के योग सत्र का नेतृत्व किया और देशव्यापी जनस्वास्थ्य क्रांति का आह्वान किया।
लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की कालजयी सभ्यतागत विरासत का उत्सव है जो मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और आंतरिक शांति का मार्ग दिखाता है।
उन्होंने कहा कि संसद में मतभेद होना स्वाभाविक है, ‘‘लेकिन योग संवाद और आत्मसंयम का मार्ग दिखाता है।’’
भाषा सिम्मी रंजन
रंजन

Facebook


