एटा (उप्र), तीन अगस्त (भाषा) एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के सिर पर कथित तौर पर फावड़े से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला रामजीत गांव में जितेंद्र (32) का फावड़े को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था और इसी दौरान हमलावरों ने जितेंद्र के सिर पर कथित तौर पर फावड़े से हमला कर दिया।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने जितेंद्र को गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अवागढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर प्राप्त हुई है जिसके आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाषा सं. सलीम अमित
अमित