नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सियासी गलियारों में सरगर्म चरम पर है। राजनीतिक दल अब सभाओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों को टारगेट करने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ के जवाब में शनिवार को युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘मैं भी बेरोजगार’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान की शुरुआत होते ही ट्विटर बवाल मच गया। महज एक दिन में ही लाखों युवा इस अभियान से जुड़ने लगे हैं और कुछ घंटों के भीतर ट्विटर पर एक लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट किए हैं।
युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों खासकर युवाओं को इस बारे में जागरूक करना है। मोदी सरकार ने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने बजाए नौकरियां खत्म कर दी। कई ऐसे रिपोर्ट हैं, जिनके माध्यम से इस बात का खुलासा हो चुका है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री और मंत्रियों के स्तर पर पकौड़े तलने और चौकीदार बनने की बात हो रही है।
Read More: मध्यप्रदेश में भाजपा ने की विधायक दल के पदाधिकारियों की घोषणा, जानिए किन नेताओं को मिला स्थान
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से राफेल मामले में हमला किए जाने के बाद ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत उन्होंने औेर भाजपा के नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम से पहले ‘चौकीदार’ जोड़ लिए।