जयपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

Ads

जयपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - November 7, 2025 / 02:49 PM IST,
    Updated On - November 7, 2025 / 02:49 PM IST

जयपुर, सात नवंबर (भाषा) युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और निर्वाचन आयोग के खिलाफ चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए यहां प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया था और कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।

भाषा पृथ्वी मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र