(Vivo T5e Launched in India/ Image Credit: Vivo)
नई दिल्ली: Vivo T5e Launched in India: वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च (Vivo T5e Launched in India) कर दिया है। यह फोन कम कीमत में कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी, एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन को IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है। जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए मजबूत विकल्प बन सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है।
Vivo T5e का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे वीवो की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फोन दो रंगों शैडो ग्रे और एरो ब्लू में लॉन्च किया गया है। इसका मैट फिनिश डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। कंपनी ने फिलहाल इस मॉडल में 5G सपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
इस स्मार्टफोन (Vivo T5e Launched in India) में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर हो सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Vivo T5e में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे के साथ AI Cutout, Vivo DocMaster और AI Creation जैसे फीचर्स दिए गए हैं। AI Creation की मदद से टेक्स्ट का सारांश, अनुवाद और री-राइट जैसे काम किए जा सकते हैं। फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी लंबा बैकअप देने के साथ चार साल तक अच्छी बैटरी हेल्थ बनाए रख सकती है।
फोन में IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस दिया गया है जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी इसे अधिक मजबूत बनाती है। वेट हैंड टच और ग्रीसी हैंड टच फीचर की मदद से गीले या हल्के तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर Vivo T5e उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प (Vivo T5e Launched in India) हो सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और रोजमर्रा के उपयोग के लिए भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं।