युवक जलती चिता में कूदा, 95 प्रतिशत झुलसा

Ads

युवक जलती चिता में कूदा, 95 प्रतिशत झुलसा

  •  
  • Publish Date - June 1, 2023 / 07:19 PM IST,
    Updated On - June 1, 2023 / 07:19 PM IST

जयपुर, एक जून (भाषा) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बागोर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक जलती चिता में कूद गया।

पुलिस ने बताया कि माणक्यास गांव में एक युवक जलती चिता में कूद गया जिससे वह 95 प्रतिशत झुलस गया। उसके परिजनों और ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया।

भीलवाडा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने जलती चिता में कूदे युवक सुखदेव भील (25) के 95 प्रतिशत तक झुलस जाने की सूचना पुलिस को दी है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने बताया कि युवक के चिता में कूदने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि जिस जलती चिता में युवक कूदा था वह चिता उसकी रिश्ते की बहन की थी।

मिश्रा ने बताया कि थानाधिकारी घटना स्थल पर मौजूद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी राजकुमार

राजकुमार