जयपुर में युवक की हत्या

Ads

जयपुर में युवक की हत्या

  •  
  • Publish Date - May 24, 2022 / 02:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

जयपुर, 24 मई (भाषा) जयपुर के करधनी इलाके में मंगलवार को 22 साल के एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीती रात से लापता सनी सोनी नामक युवक का शव मंगलवार सुबह मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उसे पीट-पीटकर मार डाला गया।

पुलिस ने बताया कि सनी सोनी के खिलाफ चोरी, अवैध हथियार रखने आदि के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला कि उसके विरोधियों ने कल रात उसका अपहरण कर लिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ में जुटी है।

भाषा पृथ्वी

मनीषा संतोष

संतोष