राजस्थान में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

Ads

राजस्थान में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या

  •  
  • Publish Date - June 24, 2022 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

जयपुर, 24 जून (भाषा) राजस्थान के नागौर जिले के जायल थाना क्षेत्र में दो अपराधियों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगडे में एक अपराधी कथित रूप से की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि दुगस्ताऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर राजेन्द्र नेतड़ और नरपतराम (42) के बीच हुए झगडे़ में राजेन्द्र ने नरपतराम की हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी रंजन

रंजन