नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार देर शाम 23 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, देर शाम खजूरी खास थाने को गोलीबारी की घटना की सूचना मिली, युवक को पीसीआर वैन द्वारा जेपीसी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान राजा मेवाती उर्फ अक्की उर्फ आकिब (23) के रूप में हुई है।
इस संबंध में खजूरी खास थाने में प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
फॉरेंसिक टीम ने अपराध स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
पुलिस ने बताया कि अपराध में शामिल आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। मामले की जांच जारी है।
भाषा नोमान शोभना
शोभना