भाजपा की महिला पदाधिकारी को युवकों ने मारा चाकू, कार में की तोड़फोड़, फिर हुए फरार

Youths stabbed BJP's female office-bearer : मीरा रोड इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला पदाधिकारी को दो अज्ञात लोगों ने

भाजपा की महिला पदाधिकारी को युवकों ने मारा चाकू, कार में की तोड़फोड़, फिर हुए फरार

Masked miscreants robbed a young man on the highway

Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: July 18, 2022 8:28 pm IST

ठाणे : Youths stabbed BJP’s female office-bearer : मीरा रोड इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला पदाधिकारी को दो अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हमला रविवार की रात करीब 11 बजे हुआ, जब पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की महिला शाखा की सुल्ताना खान अपने पति के साथ घर लौट रही थीं।

यह भी पढ़े : अनाज, दाल, आटे के 25 किलो से कम वजन के पैक महंगे हुए, इतने प्रतिशत GST हुआ लागू 

Youths stabbed BJP’s female office-bearer : नया नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ”उनकी (भाजपा नेता) कार को रोक कर उन्हें चाकू मार कर घायल कर दिया गया । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ भी की है। मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।” उन्होंने बताया कि अभी तक उक्त संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और खान का बयान तब दर्ज किया जाएगा जब वह पुलिस से बात करने की स्थिति में होंगी।

यह भी पढ़े : फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंची नूपुर शर्मा, पैगंबर टिप्पणी विवाद मामले में गिरफ्तारी से मांगी राहत, कल होगी सुनवाई 

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.