वाईएसआरसीपी नेताओं ने महिला पुलिसकर्मी को धमकी दी : अधिकारी

वाईएसआरसीपी नेताओं ने महिला पुलिसकर्मी को धमकी दी : अधिकारी

वाईएसआरसीपी नेताओं ने महिला पुलिसकर्मी को धमकी दी : अधिकारी
Modified Date: July 31, 2026 / 05:56 pm IST
Published Date: July 31, 2026 5:56 pm IST

श्रीकाकुलम (आंध्र प्रदेश), 31 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के श्रीकाकुलम दौरे के दौरान बृहस्पतिवार को युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) नेताओं ने कथित तौर पर एक महिला पुलिस अधिकारी को धमकी दी।

श्रीकाकुलम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के.वी. महेश्वर रेड्डी ने बताया कि जब जगन, पूर्व मंत्री सिदिरी अप्पला राजू के परिवार से मिलने जा रहे थे, उसी दौरान विपक्षी नेताओं ने उपनिरीक्षक एम. प्रवलिका को धमकी दी।

एसपी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘असल में, उन्हें (पुलिस को) धमकी दी गई। हम आज मामला दर्ज कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को धमकी देने वाले वाईएसआरसीपी नेताओं की पहचान करने के लिए फुटेज की जांच कर रही है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को जगन के काफिले के पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए काफी भीड़ उमड़ी थी।

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में