विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचओ ने पहली बार भारत में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग इस संक्रमण के शिकार पाए गए हैं। वैश्विक स्वास्थ्य संस्था डब्लूएचओ के अनुसार अहमदाबाद में पाए गए यह तीनों ही मामले शहर के बापूनगर इलाके के हैं।