जेडपीएम ने आंतरिक मतभेद की अटकलों को खारिज किया

Ads

जेडपीएम ने आंतरिक मतभेद की अटकलों को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - June 22, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - June 22, 2026 / 06:52 PM IST

आइजोल, 22 जून (भाषा) जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के नेता और मुख्यमंत्री के सलाहकार टीबीसी लालवेनछुंगा ने सोमवार को सत्तारूढ़ दल के भीतर असंतोष के विपक्ष के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने जोर दिया कि पार्टी सदस्यों के बीच विचारों में भिन्नता के बावजूद जेडपीएम सरकार पिछली सरकारों की तुलना में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

लालवेनछुंगा ने यहां पार्टी कार्यालय में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक संगठन में अलग-अलग विचार होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया कि पार्टी आंतरिक फूट का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘अलग-अलग राय होना पूरी तरह से सामान्य है और यह मौजूद भी है, लेकिन जेडपीएम पार्टी के भीतर आंतरिक कलह का दावा करने वाले आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। भले ही हम पूर्ण रूप से आदर्श न हों, फिर भी हम पिछली सरकारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।’

आइजोल वेस्ट-1 निर्वाचन क्षेत्र से विधायक और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के सदस्य लालवेनछुंगा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिजोरम और यहां के लोगों के हितों को व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर रखने का आग्रह किया।

लालवेनछुंगा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से ईमानदारी बनाए रखने तथा अधिकारिक पदों पर बैठे लोगों को किसी भी गलत काम में शामिल न होने का आह्वान किया।

हालिया राजनीतिक चर्चाओं और कयासों का जिक्र करते हुए लालवेनछुंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री लालदुहोमा और गृह मंत्री के सपडांगा जैसे पार्टी नेताओं के बीच मतभेद एक बार फिर सार्वजनिक बहस का विषय बन गए हैं।

जेडपीएम नेता ने पार्टी में किसी भी तरह के विभाजन से इनकार करते हुए यह माना कि कुछ चर्चाओं को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है जिससे यह अफवाहें और अटकलें पैदा हुईं।

भाषा

प्रचेता अविनाश

अविनाश