BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Dantewada BJP President: भाजपा जिलाध्यक्ष पर व्यापारी ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत

FIR Against Dantewada BJP President: पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसने अपने रेस्टोरेंट के बकाया किराए की मांग की थी, इसी बात को लेकर संतोष गुप्ता ने उसके साथ …

Dantewada BJP President: भाजपा जिलाध्यक्ष पर व्यापारी ने लगाए मारपीट के आरोप, थाने में दर्ज कराई शिकायत
Dr.Anil Shukla
Published: 13 Jan 2026 | 10:58 pmModified: 13 Jan 2026 | 11:06 pm
HIGHLIGHTS
  1. रेस्टोरेंट के बकाया किराए की मांग पर विवाद
  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
  3. संतोष गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताया

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता पर एक स्थानीय व्यापारी ने मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।( FIR Against Dantewada BJP President) पीड़ित व्यापारी का कहना है कि उसने अपने रेस्टोरेंट के बकाया किराए की मांग की थी, इसी बात को लेकर संतोष गुप्ता ने उसके साथ मारपीट की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताया है।

मामले की शिकायत गीदम थाने में दर्ज कराई

व्यापारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वे संतोष से किराए की मांग करने उसके घर गए थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई।( FIR Against Dantewada BJP President) आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और उसके साथ हाथापाई की गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत गीदम थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान चांडकमल सोनी के रूप में हुई है, जो गीदम के पुराने बस स्टैंड के सामने एक लॉज का संचालन करते हैं। जानकारी के मुताबिक उसी लॉज परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता द्वारा एक रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है। आरोप है कि जिलाध्यक्ष बनने के बाद संतोष गुप्ता ने मासिक किराया देना बंद कर दिया और सत्ता का दबाव बनाकर भुगतान से बचते रहे।

कई बार किराया मांगने पर उन्हें धमकाया गया

पीड़ित चांडकमल सोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रेस्टोरेंट का मासिक किराया 40 हजार रुपये तय है। कई बार किराया मांगने पर उन्हें धमकाया गया और कहा गया कि “सत्ता हमारी है, तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।” पीड़ित के अनुसार मंगलवार को किराए के मुद्दे पर बातचीत के लिए संतोष गुप्ता ने उन्हें अपने घर बुलाया, जहां उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई। चांडकमल ने बताया कि वह हार्ट पेशेंट हैं और किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल पाए। उन्होंने आशंका जताई है कि भविष्य में उनके या उनके परिवार के साथ कुछ भी हो सकता है। घटना के बाद पीड़ित ने गीदम थाने में आवेदन देकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं, इस घटना से नाराज लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन भी किया।

आरोप पूरी तरह से झूठे : संतोष गुप्ता

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। (FIR Against Dantewada BJP President) जिस व्यापारी द्वारा मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है, इनके रेस्टोरेंट के पीछे कुछ सरकारी ज़मीन है, जिसे वे लाभ करना चाहते है, लेकिन मैं इसका विरोध कर रहा हूँ इस वजह से व्यापारी ने मुझ पर आरोप लगाए हैं ।

ये भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: A businessman has filed a complaint against the BJP district president for assault

शहर की खबरें

दंतेवाड़ा

और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am