IAS Divya Mittal Resignation Reason in Hindi: आईएएस दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति में एंट्री? इस्तीफे को लेकर करीबी शख्स ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए किस पार्टी में हो सकतीं हैं शामिल
IAS Divya Mittal Resignation Reason in Hindi: आईएएस दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति में एंट्री? इस्तीफे को लेकर करीबी शख्स ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए किस पार्टी में हो सकतीं हैं …

IAS Divya Mittal Resignation Reason in Hindi: आईएएस दिव्या मित्तल करेंगी राजनीति में एंट्री? इस्तीफे को लेकर करीबी शख्स ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानिए किस पार्टी में हो सकतीं हैं शामिल / Image: Instagram
- IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा
- IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई के बाद लंदन में की थी नौकरी
- राजनीति में आने या कारोबार करने पर अभी फैसला नहीं
देवरिया: IAS Divya Mittal Resignation Reason in Hindi उत्तर प्रदेश कैडर की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मित्तल ने बताया कि उन्होंने अभी अपने भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी मित्तल ने ‘एक्स’ पर अपने फैसले की जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘आज (रविवार को ) मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए आईएएस से त्यागपत्र दे दिया है।’’ उन्होंने हालांकि इस्तीफा देने के पीछे कोई कारण नहीं बताया।
दिव्या मित्तल का इस्तीफा
IAS Divya Mittal Resignation Reason in Hindi मित्तल ने अपने प्रशासनिक सफर को याद करते हुए कहा कि वह एक साधारण माहौल में पली-बढ़ीं और एक अच्छा व सफल जीवन जीने का सपना देखती थीं। उन्होंने आईआईटी-दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए करने के बाद लंदन में नौकरी की लेकिन बाद में भारत लौट आईं। उन्होंने लिखा, ‘‘सब कुछ हासिल करने के बाद भी कुछ अधूरापन महसूस होता था। अपने देश में न होना खलता था।’’ मित्तल ने कहा कि उनकी शिक्षा, आत्मविश्वास और दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की क्षमता इस मिट्टी का कर्ज थी, जिसे उन्हें चुकाना था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं वापस लौटी और सौभाग्य से आईएएस अधिकारी बनी।’’ पूर्व अधिकारी ने अपनी तैनाती के अनुभवों को साझा करते हुए कहा, “ देवरिया ने उन्हें सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, बल्कि कर्तव्य है। वहीं, मिर्जापुर ने सिखाया कि ‘असंभव’ कोई तथ्य नहीं, बल्कि केवल एक राय है।”
परीक्षा की तैयारी के लिए छोड़ दी थी नौकरी
उन्होंने कहा, ‘‘मां विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, बल्कि उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है।’’ मित्तल ने कहा कि सेवा के दौरान जरूरतमंद परिवारों, दिव्यांगों और किसानों के लिए काम करते हुए उन्हें महसूस हुआ कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक इंसान होता है। हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली मित्तल ने लंदन में नौकरी करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने 2013 में अपने दूसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास की और 68वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनीं। इससे पहले 2012 में अपने पहले प्रयास में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए हुआ था।
राजनीति में मारेंगी एंट्री
उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनाती से पहले मित्तल संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी रह चुकी हैं। मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते हुए वह उस समय चर्चा में आई थीं, जब आजादी के 75 साल बाद हलिया ब्लॉक के सुदूर पहाड़ी गांव लहुरियादाह में पहली बार नल से पानी पहुंचा था। देवरिया में उनके कार्यकाल को सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और कई कड़े प्रशासनिक फैसलों के लिए याद किया जाता है एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमें अभी तक उनका इस्तीफा नहीं मिला है।’’ उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से पत्र मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मित्तल से जब पूछा गया कि क्या वह राजनीति में आएंगी, कोई कारोबार करेंगी या किसी कंपनी से जुड़ेंगी, तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया है।
करीबियों ने किया सनसनीखेज खुलासा
वहीं, उनके करीबियों की मानें तो दिव्या कारपोरेट सेक्टर की नौकरी छोड़कर प्रशासनिक सेवा में इसलिए आई थीं कि वह जनता की सेवा कर सकेंगी और यह तभी संभव था, जब वे जिलों में डीएम रहे। उनका मानना था कि जिस उम्र में फील्ड में काम कर जनता की सेवा की जा सकती है, उस समय उन्हें शासन में बैठा दिया गया।
ये भी पढ़ें
- Yamuna Expressway Accident News: तेज रफ़्तार ट्रक ने डिवाइडर तोड़कर मारी कार को टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र समेत इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर लगा लंबा जाम
- Today Live Breaking News and Updates 31 August 2026: UP में दो भीषण सड़क हादसे, 7 लोगों की मौत
- Petrol Diesel Price Today 31 August 2026: पेट्रोल 113 रुपए लीटर...तो रसोई गैस भी 968 रुपए प्रति सिलेंडर, कच्चे तेल की कीमत में उछाल के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद इस्तीफा देने की जानकारी दी है, लेकिन इस्तीफा देने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: IAS Divya Mittal Resignation Reason in Hindi: Know Wy Ex DM of deoria Divya Mittal Resign?
DEORIA
और भी पढ़ें ›नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pmभदोही में लड़की के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक को 20 साल की सजा
01 Oct 2026 | 7:43 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmघायल पायलट कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान
01 Oct 2026 | 7:30 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm