PM Modi in Madhya Pradesh: 10:55 में इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे PM मोदी.. आज जन्मदिन पर करेंगे महिलाओं और बच्चों के लिए देश के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत
आज प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और ‘ स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ तथा ‘8वें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह देश में महिलाओं और बच्चों के …

PM Modi in Madhya Pradesh
- पीएम मोदी धार में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन
- 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान की शुरुआत
- एक करोड़ सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्ड वितरित होंगे
PM Modi in Madhya Pradesh: भोपाल: आज अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर होंगे। उनके कार्यक्रम से जुड़ा प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। पीएम मोदी आज सुबह 10.55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे धार जिले के लिए रवाना होंगे। 11.35 बजे पीएम मोदी का हेलीपेड भैसोला में आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनका स्वागत करेंगे। 11.45 से 01.00 बजे तक पीएम मित्र पार्क कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी दोपहर 01.10 बजे रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के एयरपोर्ट से रवाना होंगे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 01.50 से 02.05 तक मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एम. व्हाय. हॉस्पिटल में सेवा पखवाडा के तहत स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
आज पीएम मोदी का जन्मदिन
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा आज 'पोषण माह' के साथ-साथ ' स्वस्थ नारी , सशक्त परिवार अभियान ' का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर एम्स दिल्ली चार केंद्रों पर चिकित्सा जांच शिविर आयोजित करेगा।
PM Modi in Madhya Pradesh: एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान के अनुसार ,"हमारे अस्पताल में सामान्य ओपीडी में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की संख्या बहुत अधिक है। यह अस्पतालों में महिलाओं की उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के लिए पीएमओ द्वारा एक ठोस अभियान है। एम्स में , हमारे पास मुख्य एम्स और आउटरीच ओपीडी हैं। हमारे चार केंद्रों में, मुख्य एम्स , त्रिलोकपुरी केंद्र, बल्लभगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और झज्जर, हम शिविरों का आयोजन कर रहे हैं... यह सभी महिलाओं के लिए खुला है... हम एक सामान्य स्वास्थ्य जांच, एक स्त्री रोग संबंधी जांच, गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और स्तन कैंसर की जांच की पेशकश कर रहे हैं।"
उन्होंने चिकित्सा जाँच शिविरों के बारे में बताया कि, "हम उनकी नेत्र जाँच भी करा रहे हैं। 17 तारीख को रक्तदान अभियान चलाया जाएगा... ये गतिविधियाँ पूरे पखवाड़े चलती रहेंगी, और महिलाओं के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आना-जाना होगा।"
एमपी में विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
PM Modi in Madhya Pradesh: इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे और ' स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' तथा '8वें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह देश में महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान है। बता दें कि, आज से 2 अक्टूबर तक देश भर के सरकारी केंद्रों में एक लाख से ज़्यादा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे। प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के लिए एक करोड़ सिकल सेल स्क्रीनिंग और परामर्श कार्ड भी वितरित करेंगे और धार में पीएम मित्र पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धार में पीएम मित्र पार्क उद्घाटन, स्वास्थ्य और पोषण अभियान की शुरुआत करेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PM Modi Visits Madhya Pradesh on Birthday, Launches National Health Campaign and Inaugurates PM Mitra Park in Dhar

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
01 Oct 2026 | 2:04 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am