Bhupesh Baghel ED Raid: भूपेश बघेल पर ED के छापे से भड़की कांग्रेस.. पवन खेड़ा बोले, BJP ने हैडलाइन बदलने के लिए कराई छापेमारी
इस पूरी कार्रवाई के बाद अब प्रदेश की सियासत में फिर से उबाल आने के आसार है। इस मामले में सत्तादल और विपक्ष के बीच फिर से बयानबाजी शुरू हो …
Bhupesh Baghel ED Raid
- पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED की छापेमारी, कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना
- भिलाई में 50 से ज्यादा गाड़ियों के साथ ED का छापा, कई करीबियों के घर भी दबिश
- सियासी हलचल तेज, कांग्रेस नेताओं की बैठक जारी, भाजपा पर बदले की कार्रवाई का आरोप
Bhupesh Baghel ED Raid: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। खबर है छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर पर ED की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ED की टीम चार गाड़ियों में उनके भिलाई पदुमनगर स्थित आवास पर दबिश दी है। बता दें कि भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई नेता लंबे समय से ED के राडार में है और कई स्थानों पर छापेमार की कार्रवाई लगातार जारी है।
भड़की कांग्रेस
इस पूरे छापेमारी की खबर के बाद अब कांग्रेस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। छापेमारी की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'आज जब संसद का सत्र शुरू हो रहा है, चारों तरफ़ से घिरी हुई भाजपा ने हैडलाइन बदलने के लिए, देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड आदि से भटकाने के लिए आज सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, श्री भूपेश बघेल जी के घर पर ED द्वारा रेड करवा दी। भाजपा को समझ लेना चाहिए कि वह ना कांग्रेस को रोक पाएगी, ना हमारे किसी भी नेता को,, ना डरे हैं, ना डरेंगे।'
आज जब संसद का सत्र शुरू हो रहा है, चारों तरफ़ से घिरी हुई भाजपा ने हैडलाइन बदलने के लिए, देश का ध्यान टैरिफ, गिरती हुई अर्थव्यवस्था, वोटर्स लिस्ट फ्रॉड आदि से भटकाने के लिए आज सुबह से ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, श्री @bhupeshbaghel जी के घर पर ED द्वारा रेड करवा दी।
भाजपा को समझ… pic.twitter.com/o9OB7adBZm— Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) March 10, 2025
कई करीबियों के घर पर भी छापे
Bhupesh Baghel ED Raid: इस बीच बताया जा रहा है कि, ED के अफसर 50 से ज्यादा गाड़ियों में सवार होकर इस छापेमारी के लिए पहुंचे है। दुर्ग भिलाई के अलग-अलग ठिकानों में ईडी ने दबिश दी है। प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के करीबी संदीप सिंह के घर पर भी दबिश दी है।
इस पूरी कार्रवाई के बाद अब प्रदेश की सियासत में फिर से उबाल आने के आसार है। इस मामले में सत्तादल और विपक्ष के बीच फिर से बयानबाजी शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक और बड़े नेता भूपेश बघेल के आवास पर पहुँच रहे है। इसके साथ ही वे आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
https://www.youtube.com/watch?v=RsNgiNR-6d8
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel ED Raid, Veteran Congress leader Pawan Khera targeted BJP
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm