Bhilai School Board Scam: एडमिशन में CBSE, एग्जाम में CG! भिलाई के इस स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल, किया परीक्षा से ठीक पहले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़
Bhilai School Board Scam: भिलाई शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित भिलाई नायर समाजम इंग्लिश मीडियम स्कूल पालकों को गुमराह कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। आठवी तक …

Bhilai School Board Scam
- स्कूल ने गलत बोर्ड का नाम देकर पालकों को गुमराह किया।
- आधे सत्र के बाद पाठ्यक्रम बदलकर हिंदी-माध्यम की किताबें थमाई गईं।
- अभिभावकों ने आवाज उठाई तो उन्हें बच्चों की फेल की धमकी दी गई।
Bhilai School Board Scam: भिलाई: भिलाई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। भिलाई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़
दरअसल भिलाई शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित भिलाई नायर समाजम इंग्लिश मीडियम स्कूल पालकों को गुमराह कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। आठवी तक की इस स्कूल में अब आधा सत्र बीत जाने के बाद स्कूल प्रबंधन सीजी बोर्ड की हिन्दी मीडियम किताबों से पढ़ने को बोल रहा है। यहां परिजनों का आरोप है कि स्कूल में उनके बच्चों को सीबीएसई बोर्ड की स्कूल कहकर एडमिशन दिया गया। किताबें भी एनसीआरटी और सीबीएसई बोर्ड के पाठ्यक्रम की खरीदने को कहा और अब आठवीं में इस वर्ष जब सीजी बोर्ड में बोर्ड एग्जाम होंगे तो बीच सेशन में सरकारी फ्री किताबें बांटकर बच्चों को हिन्दी मीडियम की किताबें पढ़ने मजबूर किया जा रहा है।
इसके साथ ही पूरे स्कूल में प्रबंधन ने कही भी न तो सीबीएसई बोर्ड का एफिलेशन नंबर लिखा ना ही सीजीबोर्ड का एफिलेशन नंबर दर्शाया ताकि पैरेंट्स कन्फ्यूज रहें। पैरेंट्स का कहना है कि जब इस वर्ष से सीजी बोर्ड ने आठवीं बोर्ड के एग्जाम लेने का निर्णय लिया है तब पोल खुलने की डर से स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को किताबें बांटी और अब छात्रों को इसी से आगे पढ़ने को कह रहा है।
इस स्कूल के बच्चों का कहना है कि अब तक वे सीबीएसई पैर्टन में पढ़ाई कर रहे थे और अब उन्हें अचानक सीजी बोर्ड की किताबें थमा दी गई। जिसके बाद अब उन्हें कुछ भी नहीं समझ आ रहा है। इधर स्कूल मैनेजमेंट से कोई भी बात करने को तैयार नहीं है। स्कूल की एडमिनिस्ट्रेट और प्रिंसिपल का कहना है कि उन्हें मैनेजमेंट से जो कहा जाता है वे वैसा ही करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि सरकारी किताब देरी से मिलने की वजह से उन्होंने एनसीईआरटी की किताबों से बच्चों को पढ़ाया क्योंकि दोनों के कोर्स में ज्यादा फर्क नहीं होता। वही भिलाई नायर समाजम के अध्यक्ष सुरेश पिल्लई भी रटा रटाया जवाब देते रहे और सीबीएसई और सीजी बोर्ड के कोर्स को सेम बताते रहे।
कुछ माता‑पिता का दावा है कि उनके बच्चों को एक ‘इंग्लिश‑मीडियम’ स्कूल में प्रवेश दिलवाया गया था लेकिन आधे सत्र बाद ही उन्हें अचानक सीजी बोर्ड की हिंदी‑माध्यम की किताबें सौंपी जा रही हैं।
इधर पैरेट्स का कहना है कि वो आवाज उठाते हैं तो उनके बच्चों को फेल करने की धमकी दी जाती है। इनमें से एक पैरेंट्स ने इसकी लिखित शिकायत प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के पोर्टल, एडू पोर्टल सहित दुर्ग कलेक्टर को भी मेल किया है। फिलहाल पैरेंट्स अब इसकी शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में भी करने का मन बना रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG News: छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि, देश का सबसे पहला IPHL बना जिला अस्पताल पंडरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
- Hardik Mahieka Engagement : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई? वायरल तस्वीरों ने खोला राज
- Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ ED की सबसे बड़ी कार्रवाई! पहली बार आरोपी बनाए गए राबर्ट वाड्रा, इस मामले में नई चार्जशीट दाखिल
- Dewas News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या केस में नया मोड़, निजी जिंदगी में दखल देते थे कोच समेत ये दो लोग, जांच में बड़ा खुलासा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: माता-पिता का कहना है कि बच्चों को “CBSE बोर्ड का स्कूल” कहा गया था, लेकिन बाद में उन्हें CG बोर्ड की हिंदी-माध्यम की किताबें थमाई गईं, और यह पढ़ाई का पाठ्यक्रम अचानक बदल दिया गया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: CBSE for admissions, CG for exams! This Bhilai school's management has been questioned for sabotaging students' futures just before exams.
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm